फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट का महा मुकाबला बीस को

Tue, 10 Feb 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले का दिन तय हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस और शहीद वेलफेयर कमेटी ने फाइनल मैच के लिए बीस फरवरी का दिन तय कर लिया है। मंगलवार को फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक की आमद का समय तय हो गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फाइनल मैच प्रतियोगिता की पूर्व विजेता साबी क्रिकेट क्लब और एएमसीसी गुड़गांव के बीच खेला जाएगा। इससे पहले प्रतियोगिता के फाइनल मैच का दिन 15 फरवरी तय किया गया था। लेकिन विश्वकप में भारत पाकिस्तान के बीच मैच के शेड्यूल की वजह से रविवार का दिन स्थगित कर दिया गया। इसके बाद से प्रतियोगिता के फाइनल की तिथि निर्धारित करने के लिए लगातार मंथन चल रहा था।

खेल के क्षेत्र में जम्मू कश्मीर का स्थानीय सिविल सोसाइटी के तत्वावधान से यह राज्य का सबसे बड़ा आयोजन है। क्रिकेट प्रतियोगिता की इस वर्ष पांचवीं कड़ी आयोजित की जा रही है जिसकी लोकप्रियता पूरे उत्तर भारत में है। इस लिहाज से प्रतियोगिता को उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में देखा जाता है। इधर फाइनल मैच को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा कौतूहल बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें