फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक एसोसिएशन ने जीती मलान प्रीमियर लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला के मलान क्षेत्र में करवाई गई मलान प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच को मलिक क्रिकेट एसोसिएशन बग्गा ने चिटबास कल्ब को सात विकेट से हरा कर जीता।
विज्ञापन

सेना की तरफ से स्थानीय लोगों के सहयोग से करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चिटबास की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए।
लक्ष्य को हासिल करने में मलिक की टीम ने सिर्फ 7.4 ओवर खेले तथा तीन विकेट खो कर मैच को जीत लिया। विजेता टीम को बाइस सौ रुपये नकद तथा ट्राफी जबकि उपविजेता को ग्यारह सौ रुपये व ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता तथा मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच के मौके पर सेना के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय निवासी मोहम्मद सज्जाद मलिक, मोहम्मद फारूक व नवाज अहमद मौजूद रहे। युवा खिलाड़ियों ने सेना को आने वाले दिनों में खेलकूद की अन्य प्रतियोगिताओं को करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें