रियासी। बल्लेबाज सिद्धार्थ शानदार 59 रन की शानदार पारी की बदौलत ज्योतिपुरम क्रिकेट क्लब ने एचसीसी पर पांच विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।
बुधवार को खेले गए मुकाबले में एचसीसी ने टास जीत कर पहले बल्लेेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने बीस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाएं और 162 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज कमलजीत ने सर्वाधिक 47, सरबजीत 43 और अनिल ने 21 रन का योगदान दिया। इसके अलावा टीम को 23 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ज्योतिपुरम के गेंदबाज कर्ण ने दो और रवि ने एक विकेट हासिल किया। एचसीसी की तरफ से दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाज सिद्धार्थ के 59, अनुज 48 और अनूप के 28 रन की बदौलत मैच को पारी के अंतिम ओवर में चार गेंद शेष रहते हुए जीत लिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में भी मिले। एचसीसी के गेंदबाज अशीष ने तीन व मुन्ना ने एक विकेट हासिल किया। सिद्धार्थ को बेहतरीन पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।