रियासी। कटड़ा मार्ग पर बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान अविनाश (24) निवासी कोटली मनयोतरा और घायल की अमित शर्मा निवासी कारूआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कटड़ा मार्ग पर बुधवार शाम चुनावी ड्यूटी में लगी मिनी बस
(जेके02एएन-1420 ) ने बाइक (जेके02ई-1651) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर गए। वहीं, हादसे के बाद बस चालक वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल का उपचार जारी है। टक्कर मारने के बाद चालक बस को सिंबल चोया क्षेत्र में बस को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने मिनी बस को अपने कब्जे में ले कर व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।