फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौशेरा ने जीती क्रिकेट फाइनल मैच की टीम

Sat, 31 May 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन ने शुक्रवार को अंडर-14 आयु वर्ग के क्रिकेट लड़कों के वर्ग में अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका फाइनल मैच जोन नौशेरा बनाम जोन खवास के बीच खेला गया। जोन नौशेरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 105 रन बनाए जबकि जोन ख्वास ने 12 ओवर में 58 रन बनाए। इस प्रकार नौशेरा ने खवास को 47 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की देखरेख में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों को खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने सभी टीमों को बधाई देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें