रियासी। खेल विभाग के निदेशक के दिशा निर्देश पर सोमवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर जोन जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। 17 वर्षिय आयु वर्ग में जोन पौनी तथा अरनास के बीच पहला मैच खेला गया।
अरनास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारह ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए, जिसके जवाब में पौनी जोन की टीम 11 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी और मैच को बीस रनों से हार गई।
मैच के दौरान पीइएम संदीपन शर्मा, पीइटी ओपिंदर पाल सिंह, गौतम कुंडल, अविनाश कुमार मौजूद रहे। जिला अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य जोन के बीच में भी मैच खेले जाएंगे। सोमवार को खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।