फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के नाज खेल मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को परनाला और रूल ब्रेकर क्रिकेट क्लब बिलावर के बीच मैच खेला गया, जिसमें बिलावर की टीम ने परनाला की टीम को 28 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गंवाकर 153 रन बनाए।
विज्ञापन

बिलावर के बल्लेबाज गौरव ने 38 और विशू ने 31 रनों का योगदान दिया। परनाला के गेंदबाज गणेश ने तीन और रिंकू ने दो विकेट हासिल किए। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परनाला की टीम 12वें ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। परनाला के बल्लेबाज गणेश ने 50 रन का योगदान दिया। बिलावर के गेंदबाज सुमित ने तीन और अंकुश ने दो विकेट हासिल किए।
मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रूल ब्रेकर क्रिकेट क्लब बिलावर के खिलाड़ी गौरव को और उनके 38 रन और एक विकेट की बदौलत मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें