अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत का काम पूरा हो जाने से उड़ानों का समय शाम सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। अब तक शाम साढ़े चार बजे तक ही एयरपोर्ट से विमान आ जा सकते हैं। इससे उम्मीद जगी है कि उड़ानों की संख्या बढ़ेगी।
विंटर सीजन से पहले मरम्मत पूरा होने से पर्यटन उद्योग जगत में खुशी की लहर है। उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
भारतीय वायु सेना ने श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत का काम पूरा कर लिया। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक केएस राओ ने अमर उजाला को बताया कि रनवे का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है।