फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सीआरपीएफ जवान समेत चार की मौत, 198 नए मरीज मिले, अब तक 4286 केस

Mon, 08 Jun 2020 11:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
कश्मीर में सीआरपीएफ जवान सहित चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके साथ जम्मू- कश्मीर में मौतों का आंकड़ा 46 पहुंच गया है। प्रदेश में 198 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें जम्मू संभाग में 33 और कश्मीर संभाग में 165 मामले हैं। 
विज्ञापन


कुल 4286 पॉजिटिव मामलों में जम्मू संभाग में 705 और कश्मीर में 2211 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में कुल 2916 मामले सक्रिय हैं। जम्मू में सोमवार को आए पॉजिटिव मामलों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस के सात जवान शामिल हैं। 

अनंतनाग में तैनात उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय सीआरपीएफ जवान को गत वीरवार को स्किम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में अचानक तकलीफ हुई थी। बाहर से आने पर वह पॉजिटिव पाया गया और रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश में किसी जवान की कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत हुई है। खानियार के मिस्कीन बाग निवासी 35 वर्षीय युवक को सड़क हादसे में सिर पर चोट लगने से घायल होने पर एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव होने पर उसकी मौत हो गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलवामा जिले के पंपोर क्षेत्र के निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने एसएमएचएस अस्पताल में सोमवार को दम तोड़ा। उसकी रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी तरह हंदवाड़ा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति ने सीडी अस्पताल श्रीनगर में दम तोड़ा। 

पॉजिटिव आने पर उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। नए पॉजिटिव मामलों में जम्मू में कुल 12 मामलों में सात जवान शामिल हैं। इसमें 1 सीआरपीएफ, 1 एसएसबी, 1 बीएसएफ, सेना के 3 और आईआरपी पुलिस के 3 जवान संक्रमित हुए हैं। 

आरएस पुरा में एक कांटेक्ट पाजिटिव हुआ है। सोमवार को कुलगाम में 10, बारामुला में 33, श्रीनगर में 9, अनंतनाग में 14, शोपियां में 31, कुपवाड़ा में 11, बांदीपोरा में 9, बड़गाम में 40, पुलवामा में 7, गांदरबल में 1, कठुआ में 11, पुंछ में 4, सांबा में 4, राजोरी में 1 और डोडा में 1 मामला शामिल है। 

108 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए
जम्मू कश्मीर में सोमवार को 108 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घरों को चले गए। इसमें जम्मू संभाग में 12 और कश्मीर में 96 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें