फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी जिले में यात्रियों ने बढ़ाया कोरोना का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में दर्शन के लिए आए यात्रियों ने जिले में बुधवार को कोरोना के ग्राफ में बढ़ोत्तरी करते हुए आंकड़ों को तीन सौ के पार पहुंचा दिया है। बुधवार को कुल पैंतालीस यात्री संक्रमित पाए गए, जिसके बाद जिला में संक्रमण का आंकड़ा 333 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला के स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी कटड़ा पौनी तथा माहौर से कोई भी संक्रमित सामने नहीं आया, जबकि आठ लोग स्वस्थ हुए। कटड़ा में यात्रियों के पाजिटिव आने के बाद प्रशासन ने लोगों से किसी प्रकार की अफवाहों में नहीं पड़ने की अपील की है। सभी लोगों को एसओपी में जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। बाजारों में आने पर मास्क डालना अनिवार्य किया गया है।
दुकानदारों को भी मास्क डालने को कहा है। कहीं पर भी भीड़भाड़ नहीं लगाने की भी अपील की गई है। बिना मास्क के बाजारों में आने वाले लोगों पर पुलिस विभाग ने अठाइस हजार रुपये जुर्माना किया। इस दौरान साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें