फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Vaccine Update: जम्मू-कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही वैक्सीन केंद्रों की संख्या

Tue, 19 Jan 2021 03:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन अभियान के लिए चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन केंद्रों को बढ़ाने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया है। सोमवार को दूसरे दिन प्रदेश में 1149 कर्मचारियों को वैक्सीन दी गई। हालांकि, पिछले दो दिन में यह संख्या निर्धारित लक्ष्य से आधी से भी कम है। दो दिन 40 केंद्रों पर वैक्सीन दी गई। जिसमें प्रत्येक में 100-100 कर्मियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था। दो दिन में 3103 कर्मियों को पहली डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन


जिला जम्मू में दूसरे दिन जीएमसी जम्मू में 18, एसएमजीएस में 40, उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में 30 और उपजिला अस्पताल बिश्नाह में 30 कर्मियों को वैक्सीन दी गई। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि को केंद्र तक पहुंचकर टीकाकरण से मना करने वाले कर्मियों को आखिर में वैक्सीन लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए उसे दोबारा से पंजीकृत होना होगा।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख की रहस्यमयी पहाड़ी जहां छुपा है गहरा राज, जानिए कैसे खुद-ब-खुद ऊपर चढ़ती हैं गाड़ियां    
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में वैक्सीन की क्षमता बढ़ाने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. काजी हरुण ने बताया कि सोमवार शाम तक किश्तवाड़ और कुपवाड़ा से वैक्सीन के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए थे। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। पिछले दो दिन में प्रदेश में कहीं से वैक्सीन रिएक्शन की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः फारूक अब्दुल्ला बोले- कोरोना ने अजीब स्थिति पैदा कर दी, पत्नी के पास भी नहीं जा सकता, ये बात भी कही

चौबीस घंटे में एक की मौत, 82 नए मामले
पिछले चौबीस घंटे में कोविड से जम्मू संभाग में एक मौत हुई है। अब तक प्रदेश में 1922 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1206 मौतें हुई हैं। सोमवार को जम्मू कश्मीर में 82 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 36 मामले हैं। राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 194 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 123 मरीज हैं। प्रदेश में वर्तमान में 1111 मामले ही सक्रिय हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 26 संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक 367 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जिला श्रीनगर में सर्वाधिक 453 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें