फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य जैसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा भाग लें युवाः उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

Tue, 19 Jan 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शौर्य जैसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उप-राज्यपाल टैलेंट हंट कम म्यूजिक कन्सर्ट शो शौर्य के अवलोकन के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। 1971 के शहीदों की याद में उत्तरी कमान की ओर से एसकेआईआईसी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुखविंदर सिंह सिंह और अन्य ने रोमांचक फ्यूजन बैंड का लाइव प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कश्मीर घाटी के युवा उपलब्धि हासिल करने वालों को भी सम्मानित किया। टैलेंट हंट के विजेताओं में गायक अनीस यूसुफ कुरैशी, अदनान मंसूर रबाब प्लेयर, आसिफ फैयाज गिटारिस्ट, उमर मजीद- संतूर प्लेयर और मंसूर मुश्ताक शामिल हैं। जबकि रघुजीत सिंह गायक, रीमा देवी गायक, राजिंदर कुमार ढोलकिया, शोभित गुप्ता वायलिन वादक और राहुल कुमार-ढोलक वादक जम्मू से विजेता घोषित किए गए।

विजेताओं को जम्मू और श्रीनगर में ऑनलाइन व्हाट्सएप सबमिशन और ऑन-ग्राउंड ऑडिशन के संयोजन के माध्यम से इस महीने 11 जनवरी तक प्राप्त हुई 2000 से अधिक कॉल और प्रविष्टियों में से चुना गया। विजेताओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें