फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कोर्ट ने विधायक के पाक जिंदाबाद नारे लगाने के मामले में हस्तक्षेप करने से किया इंकार

Thu, 15 Feb 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
jammu high court - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने की अपील को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा मामला विधानसभा में हुआ है और कोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम) जम्मू अश्विनी शर्मा ने सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति उप्पल की याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


कोर्ट में उप्पल ने याचिका पेश कि नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अकबर लोन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। विधायक ने विधानसभा में 10 फरवरी 2018 को पाक समर्थन में नारे लगाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। सीजेएम ने अपील को खारिज कर दिया और कहा नारे विधानसभा में लगे हैं।

विधायक विशेष व्यक्ति होता है। इस मामले में विधानसभा ही कोई फैसला कर सकती है और हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की अपील के अनुसार नारे लगाने वाला विधायक सोनावाडी क्षेत्र से जीता है। विधायक बनने के दौरान उसने शपथ भी ली।
विज्ञापन


इसके बावजूद विधायक ने भरी विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उसने जानबूझकर अपराध किया। देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इतने दिन बीत जाने के बाद भी विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज नहीं की। एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी करके पार्टी की सदस्यता से भी निष्कासन किए जाने की कोर्ट में अपील की गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें