उधमपुर। रेहंबल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 29 नवंबर को आठ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 15 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी की पहचान लतीफ अहमद निवासी शेख पूरा, बडगाम के रूप में की गई है। जोकि पहले से न्यायिक हिरासत में जिला जेल में रखा गया है। मामले की जांच को लेकर जांच अधिकारी ने अदालत से आरोपी की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत की मांग की थी।
जांच अधिकारी पीएसआई तनविंदर सिंह ने आरोपी की न्यायिक रिमांड की मांग की थी, जो जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में बंद है और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उसे अदालत में पेश किया गया। आरोपी की पहचान जिला जेल उधमपुर में एचसी तेज कृष्ण ने की और अदालत में पीएसआई तनविंदर सिंह ने की। उन्होंने अदालत में रिमांड के कागजात पेश किए। आरोपी की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया मौजूद थे। आरोपी को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में तीन दिसंबर को अदालत द्वारा दिए गए पहले रिमांड के तहत जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में है। वह 17 दिसंबर को समाप्त हो गई। अदालत ने आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध को जघन्य और गैर-जमानती मानते हुए न्यायिक रिमांड की प्रार्थना की अनुमति दे दी। आरोपी को 31 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अवधि के दौरान वह जिला जेल उधमपुर में रहेगा और इसकी समाप्ति के बाद उसे अगले आदेश के लिए विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।