फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमृतपाल को पाकिस्तान से लश्कर का हैंडलर भेजता था हेरोइन, अदालत में आरोपपत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के ध्यानार्थ
विज्ञापन

बीते वर्ष 14 अगस्त को जम्मू बस स्टैंड से गिरफ्तार पंजाब के तरनतारन के सरताज की निशानदेही पर अमृतपाल को किया था काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बीते वर्ष दर्ज किए एक हेरोइन तस्करी मामले में आरोपपत्र दायर किया है। शनिवार को जम्मू के जिला तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश के समक्ष पेश आरोपपत्र में पंजाब के तरनतारन निवासी सरताज सिंह और अमृतपाल को आरोपी बनाया गया है। इन दोनों से 46 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। अमृतपाल सिंह इस तस्करी का मुख्य सरगना है, जो पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के हैंडलर से हेरोइन की सप्लाई लेता था।

बीते वर्ष 14 अगस्त को जम्मू बस स्टैंड से पुलिस ने सरताज सिंह को 33 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ में पता चला कि उसके साथ अमृतपाल सिंह भी था, जो भाग गया। बाद में पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर अमृतपाल को गिरफ्तार किया और इसके पास से 13 किलो हेरोइन बरामद की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस एसआईए को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसआईए के एसएसपी जुगल मन्हास का कहना है कि मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया है। जांच में अमृतपाल सिंह को लश्कर-ए ताइबा से जुड़े एक पाकिस्तानी हैंडलर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिससे सीधा नारको-आतंकवाद से संबंध स्थापित हुआ है। ये तथ्य हमने तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर एकत्र किए।

आरोपपत्र में दोनों आरोपियों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और यूएपीए के तहत गंभीर अपराधों की पुष्टि की गई है। यह मामला मादक पदार्थों से प्रेरित आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कानून प्रवर्तन के लिए एक बड़ी सफलता है। प्रदेश और बाहर आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण और समर्थन के लिए मादक पदार्थों की तस्करी बड़ा खतरा है। इससे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक आतंकवादी सिंडिकेट का पता चला है।
विज्ञापन


अखनूर से लाई गई थी खेप

बता दें कि सरताज सिंह ने अखनूर के ज्यौड़ियां से हेरोइन की खेप बरामद की थी। यह खेप पाकिस्तान से लश्कर हैंडलर ने भेजी थी। पुख्ता सूचना के आधार पर बस स्टैंड पुलिस ने हेरोइन बरामद की थी। तस्कर बस में बैठकर जम्मू पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें