ज्यूडिशियल और प्रोटोकॉल से जुड़े काम संभालेंगे, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिद्धांत वैद को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें हाईकोर्ट के जम्मू विंग में जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल/प्रोटोकॉल) नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के प्रधान सचिव हक नवाज जरगर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
यह नियुक्ति 19 नवंबर 2026 को जारी हाईकोर्ट के आदेश के तहत की गई है। इससे पहले सिद्धांत वैद की सेवाएं हाईकोर्ट रजिस्ट्री में आगे की जिम्मेदारी देने के लिए चीफ जस्टिस को सौंपी गई थीं। जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल/प्रोटोकॉल) के तौर पर सिद्धांत वैद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में न्यायिक कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाएं संभालेंगे। इसमें मामलों की फाइलों और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा न्यायिक कामकाज में तालमेल बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों के आधिकारिक दौरों और कार्यक्रमों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।