श्रीनगर। पुलिस ने शहर के प्रताप चौक पर इसी वर्ष सीआरपीएफ जवानों पर किए गए ग्रेनेड हमले में को पुलिस ने टाडा अदालत में तीन आतंकियों के खिलाफ चालान सोमवार को दाखिल किए। इस हमले में सात आम नागरिक और दो सीआरपीएफ जवान घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार, दो फरवरी 2020 को दोपहर लगभग 12.50 बजे श्रीनगर के प्रताप पार्क के निकट सूमो स्टैंड पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में सीआरपीएफ की 171वीं बटालियन के दो जवानों समेत 9 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के चार दिन बाद छह फरवरी को पुलिस ने हमले में शामिल आतंकी संगठन जैश -ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों को उनके आकाओं ने श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में ग्रेनेड हमले कर दहशत फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।