फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के आयुक्त सचिव तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पेयजल किल्लत से संबंधित याचिका पर वीरवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सरकार की तरफ से पक्ष रखने को कोई नहीं पहुंचा। न ही जवाब दिया। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने अब जलशक्ति विभाग के आयुक्त सचिव को अगली तारीख पर निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा है। सईद इकबाल ताहिर की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन

चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस पुनीत गुप्ता की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि सरकार की तरफ से कोई भी नहीं पहुंचा। यहां तक कि कोई जवाब भी नहीं दिया। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, सचिव और विधि विभाग को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार के हित में एक अधिक कुशल प्रथा अपनाई जाए।
खंडपीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सुनवाई की पहली तारीख पर अदालत की सहायता के लिए सरकारी विभागों से निर्देश प्राप्त करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। सरकार की तरफ से मामले का विरोध करने का भी कोई प्रयास नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें