फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने भद्रवाह कोर्ट परिसर का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/भद्रवाह। दो दिवसीय डोडा और किश्तवार जिले के दौरे के दौरान रविवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल भद्रवाह पहुंची। इस दौरान सरना भद्रवाह में निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कार्य को तेज गति से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर रजिस्ट्रार जनरल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय जावद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

डोडा और किश्तवाड़ का दौरा करने के बाद मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल शनिवार को भद्रवाह पहुंची थीं, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।
रविवार को दौरे के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने जिला न्यायालय परिसर के सभी निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया और जेकेपीसीसी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश भद्रवाह अशोक कुमार शावन को कार्य की गुणवत्ता और समय का ध्यान रखने पर भी जोर दिया। सनद रहे इस परियोजना का कार्य जेकेपीसीसी की ओर से मई, 2018 से जारी है।
इस मौके पर डीएसएसए सचिव और उप न्यायाधीश भद्रवाह सुशील सिंह, उप न्यायाधीश रेणू डोगरा गुप्ता, मुंसिफ न्यायाधीश भद्रवाह संदीप सेन, एडीसी भद्रवाह राकेश कुमार, एसपी राज सिंह गौरिया, तहसीलदार जिशान ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यायालय के कामकाज का लिया जायजा, की सुविधाओं की समीक्षा
मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों के साथ बातचीत की और जिला न्यायालय के कामकाज का भी जायजा लिया। इसके अलावा वादकारियों, वकीलों, निचली अदालतों के कामकाज और समग्र बुनियादी ढांचे के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की। बार एसोसिएशन भद्रवाह की मांगों को सुना और जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें