बाड़ी ब्राह्मणा में महिला ने फंदा लगाया
थाना क्षेत्र बड़ी ब्राह्मणा में रविवार को एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पम्मी देवी (34) पत्नी गोविंद कुमार मूल निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) जो वर्तमान में वार्ड नंबर 12 काठी मोड़, रेलवे स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा के पास जगदेव राज पुत्र धूनी चंद के प्लॉट में बनी झुग्गी में रह रही थीं। सुबह लगभग 11:30 बजे फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
बिश्नाह में झगड़े के बाद पत्नी गई थी थाने, पति ने लगा लिया फंदा
जिंदड खुर्द में रविवार को 34 वर्षीय युवक कमल कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगा लिया। कमल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। कमल का पत्नी के साथ रविवार को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। कमल की पत्नी अपने माता-पिता के साथ बिश्नाह थाने में शिकायत करने गई थी। इसके बाद कमल को फंदे पर देखा गया। कमल के भाई ने उसको फंदे से उतार कर बिश्नाह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। सोमवार को मृतक कमल कुमार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र में काम करने गए युवक की मौत
महाराष्ट्र के नासिक में ढाबे पर काम करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार (28) निवासी सत्या गांव के रूप में हुई है। मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पिता अशोक कुमार ने बताया कि लगभग दो महीने पहले बेटा महाराष्ट्र में काम करने गया था। 20 दिन पहले उसकी मौत हो गई, जिसका कारण हार्ट अटैक बताया गया।
परिवार को बिना सूचना दिए ही शव का पोस्टमार्टम कर घर भेज दिया गया। परिजन के अनुसार सुरिंदर ने अंतिम बातचीत में बताया था कि उसका सहकर्मियों के साथ झगड़ा हुआ है। बाद में सूचना मिली कि रात दो बजे उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। यही नहीं, रामनगर के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही। परिवार ने प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है।