फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामन एंट्रेंस परीक्षा के लिए उलटी गिनती शुरू

Mon, 11 May 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से मेडिकल और इंजीनियरिंग की सरकारी सीटों के लिए करवायी जाने वाली एंट्रेंस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी कड़ी मेहनत करने में जुटे हुए हैं। परीक्षा को लेकर न सिर्फ परीक्षार्र्थी बल्कि उनके अभिभावकों और कोचिंग संस्थानों के शिक्षक भी उन्हें मार्गदर्शन कर रहे हैं ताकि परीक्षार्थी सीट हासिल करने में सफल  रहें। इस ऐंट्रेंस परीक्षा के लिए उलटी गिनती भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


राज्य के सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेजों की निधार्रित सीटों में अपनी जगह पक्की करने के लिए विद्यार्थियों के बीच कांटों की टक्कर रहेगी। एंट्रेंस परीक्षा को अभी उन्नीस दिन बचे हैं और विद्यार्थियों के बीच परीक्षा को लेकर तनाव हावी होने लगा है। ऐसी परिस्थितियों में विशेषज्ञ अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं कि वह अपने बच्चों को तनावमुक्त रखने प्रेरित करें साथ ही सकारात्मक रूप से परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करें।

काउंसिलिंग सेंटर की मनोवैज्ञानिक अनीषा धर ने कहा कि पहले बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंकों को लेकर बच्चों में तनाव देखने को मिलता रहता है साथ ही एंट्रेंस परीक्षा को लेकर भी विद्यार्थी अकसर परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे सोचते हैं कि उन्हें सीट नहीं मिली या उनके अन्य सहपाठी को सीट मिलने से अपने आप को कमजोर आंकना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को एंट्रेंस परीक्षा में मिलने वाली कामयाबी और नाकामयाबी को सकारात्मक रूप से लेने के लिए प्रेरित करें । इसके साथ ही सीट नहीं मिलने पर निराश होने के बजाय अन्य अच्छे अवसरों की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें