फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल शुरू नहीं कर सके ऑनलाइन क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूल ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बंद हैं। सरकार ने ऑनलाइन क्लास जारी रखने का फैसला लिया है। ऑनलाइन मोड से शहरों में तो पढ़ाई हो रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इससे पढ़ नहीं पा रहे हैं। स्कूल बंद हुए 20 दिन हो गए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई अभी भी सपना है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के डोडा, रामबन, किश्तवाड़ और रियासी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में सबसे ज्यादा परेशानी है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जोड़ने में स्कूलों की लापरवाही देखने को मिल रही है। स्कूल प्रबंधन द्वार सिर्फ व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए थे, जिसके बाद कुछ नहीं हुआ। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के काउंसलिंग सेल की हेल्पलाइन आओ बात करें पर भी अभिभावक और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं शुरू होने से संबंधित शिकायते पहुंच रही हैं। बच्चों का कहना कि ऑनलाइन क्लास नहीं ली जा रही है। इस बार परिवार ने मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया है, लेकिन अभी तक कोई क्लास नहीं हुई है। डोडा जिले के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चक्कर भत्ती और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शिवा सहित अन्य स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो रही है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का कहना कि पिछले वर्ष भी हमारी पढ़ाई प्रभावित हुई थी, लेकिन इस बार हमने ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की थी, लेकिन स्कूल की ओर से क्लासेज शुरू ही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें