फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भ्रष्टाचार मुक्त अभियान किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मेयर राजेंद्र शर्मा ने जेएमसी के कांफ्रेंस हॉल से भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की शुरुआत की। जेएमसी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मेयर ने सभी प्रतिभागियों के साथ व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ ली।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि इस अभियान के पीछे मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त समाज के बारे में जागरूकता फैलाना है। सभी जानते हैं कि भ्रष्टाचार समाज के हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। इस तरह के अभियान के पीछे का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के परिणामों के बारे में जागरूक कर उन्हें नेक रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करना है। मेयर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और यहां तक कि संगठन भी किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनने की प्रतिज्ञा ले और काम करे। भ्रष्टाचार से लड़ना कठिन हो सकता है, लेकिन यह असंभव नहीं है। रिश्वतखोरी या सार्वजनिक पदों के दुरुपयोग का कोई भी कार्य, जो स्वार्थी उद्देश्य की पूर्ति की ओर ले जाता है गलत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें