फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित करने पर फूटा गुस्सा

Tue, 05 Sep 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लंगोटिया के लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। लंगोटिया गांव के लोगों ने सोमवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित करने पर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पंचायत सरपंच चंचला देवी, पंच चरण दास, सतपाल मांडी, बाबा राम, गौतम कुमार और वेदराज आदि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में चल रहे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। इससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है। लोग स्वास्थ्य केंद्र को गांव में चलने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही कदम उठाया है, जो कि गलत है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम आरएस पुरा से मुलाकात की थी, जिन्होंने दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण फिर से विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है। एक तरफ सरकार जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गांव में खुले सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मांग को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें