बाबा बर्फानी के भक्तों को पौधा भेंट करेगा नगर निगम
इस बार नगर निगम अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को पौधा भेंट करने की भी योजना बना रहा है। इसके अतिरिक्त यात्री निवास परिसर में करीब 10 हजार पौधे भी लगाएं जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम लोगों तक पहुंचे।
मंदिरों के शहर की पहचान बनेगी महाआरती
अमरनाथ यात्रा के दौरान तवी रिवर फ्रंट पर रोजाना महाआरती का आयोजन किया जाएगा जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। बीते वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान यह महाआरती श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी थी।
अमरनाथ यात्रा के लिए आज से बनेंगे मेडिकल प्रमाण पत्र
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने के इच्छुक भोले भक्तों के मेडिकल प्रमाण पत्र आज से बनना शुरू होंगे। जम्मू और कश्मीर में इसके तय किए गए चिकित्सा केंद्रों की सूची श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट की जा चुकी है।
स्वच्छता का संदेश देंगे युवा, वितरित करेंगे जूट का बैग
नगर आयुक्त ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए स्वच्छता इंटर्न तैनात किए गए हैं। ये युवा यात्रियों को जूट बैग वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश देंगे और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे।
मंदिरों का होगा साैंदर्यीकरण, एलसीडी स्क्रीन पर देख सकेंगे रामलीला के प्रसंग
नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर का साैंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में लिफ्ट लगाई जाएगी ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को बनाए रखने के एलसीडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिस पर श्रद्धालु रामलीला के विभिन्न प्रसंग देख सकेंगे। महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास ने मंदिर के सौंदर्यीकरण व व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम का आभार जताया है।