फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: कुवैत में भीषण सड़क हादसे में भारत के पांच लोगों की मौत, मृतकों में चार पुंछ तो एक राजोरी का

Thu, 09 Apr 2026 11:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हादसे में पुंछ जिले के बच्चेयांवाली गांव के फरीद अहमद, सरफराज अहमद, मोहम्मद खालिद व शींदरा गांव के मुख्तार अहमद और राजोरी के थन्नामंडी के मुमताज रशीद की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
पांचों मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुवैत में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल क्षेत्र के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में चार पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के रहने वाले थे जबकि एक राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील का निवासी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा कुवैत के एक राजमार्ग पर बुधवार शाम उस समय हुआ जब प्रवासी मजदूरों से भरी एक गाड़ी तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुंछ जिले के बच्चेयांवाली गांव के फरीद अहमद, सरफराज अहमद, मोहम्मद खालिद व शींदरा गांव के मुख्तार अहमद और राजोरी के थन्नामंडी के मुमताज रशीद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में शामिल पुंछ के एक युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वीरवार सुबह जानकारी मिलते ही बच्चेयांवाली, शींदरा और थन्नामंडी में मातम पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें