फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः कटड़ा-वैष्णो देवी ट्रैक और श्राइन क्षेत्र में तेज होगा सैनेटाइजेशन, उपराज्यपाल ने दिए निर्देश

Sat, 21 Mar 2020 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने के लिए कटड़ा से वैष्णो देवी यात्रा ट्रैक और पूरे श्राइन क्षेत्र में सैनेटाइज प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। राजभवन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 66वीं बैठक में बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कई दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने के लिए कटड़ा से वैष्णो देवी यात्रा ट्रैक और पूरे श्राइन क्षेत्र में सैनेटाइज प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। देशभर में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए गत 18 मार्च से वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया था। राजभवन में शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 66वीं बैठक में बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कई दिशा निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


उन्होंने यात्रियों की सहूलियत के लिए विकसित की गई यात्रा सुविधाओं के लिए बोर्ड सदस्यों के प्रयासों को सराहा। बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात और बचाव के तौर पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इसमें कटड़ा से भवन ट्रैक तक होर्डिंग लगाने, यात्रियों को पैंपलेट देने, यात्रा पंजीकरण केंद्र, जांच और पंजीकरण केंद्र, हैलिपेड टर्मिनल व अन्य आवासीय परिसरों में यात्रियों के लिए स्वयं यात्रा जानकारी फॉर्म उपलब्ध करवाना, बाणगंगा, ताराकोट और कटड़ा हैलिपेड के यात्रा एंट्री प्वाइंट पर थर्मल इमेज स्कैनिंग, ट्रैक पर नियमित सप्रे, मास्क, हैंड सैनेटाइजर उपलब्ध करवाना रहा।
 
बैठक में यात्रा ट्रैक पर पहाड़ों से गिरते पत्थरों को रोकने के लिए 9 करोड़ रुपये के दो प्रस्ताव बनाए गए हैं। सांझीछत में शुरू की गई प्रसाद सेवा की समीक्षा की गई। बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने श्राइन बोर्ड की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में एचएच श्री श्री रवि शंकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैरिटेबल सोसाइटी का होगा गठन

बैठक में श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल सोसाइटी के गठन को सिद्धांतत: मंजूरी दी गई। यह सोसाइटी धार्मिक गतिविधियों से इतर कार्यवाही को बढ़ावा देगी। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी गुरुकुल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज में जारी प्रोजेक्टों की जानकारी ली गई। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ककरयाल को सीजीएचएस, ईसीएचएस के साथ पैनल किया गया है। जबकि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को जल्द पैनल किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें