प्रदेश कांग्रेस की पूर्व महासचिव नम्रता शर्मा, एनएसयूआई(नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष रफीक अहमद खान व कई अन्य ने अल्ताफ बुखारी की मौजूदगी में अपनी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने वाले अन्य लोगों में कांग्रेस, भाजपा और पीडीपी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
इनमें वैभव मट्टू, जनमीत सिंह बाली, गुरविंद्र भाटिया, अजय कुमार आदि शामिल रहे। बुखारी ने इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य एडवाइजरी के चलते फिलहाल पार्टी अपनी राजनीतिक गतिविधियां बंद रखेगी। हालात में सुधार होने पर गतिविधियों को तेज कर दिया जाएगा।