फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में मिले चार और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिला रामबन के बनिहाल के आसपास के इलाकों में रहने वाले तीन लोग वीरवार रात कोरोना संक्रमित पाए गए। यह लोग कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से वापस आए थे। इन सभी को रामबन स्थित कोविड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

संक्रमितों में शामिल दो लोग बनिहाल के चमबलवास इलाके के रहने वाले हैं और यह युपी के रहने वाले व्यक्ति के साथी थे। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद फरीद भट के मुताबिक जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 223 हो गई है, इनमें से 187 इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। अभी 36 लोगों का इलाज जम्मू के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, बनिहाल में मंगलवार शाम पांच संक्रमित मामले आने के बाद प्रशासन द्वारा बनिहाल कस्बे को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को भी बनिहाल कस्बे में सख्त लॉकडाउन जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें