फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में कोरोना के 16 मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शनिवार को राजोरी जिले में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। इनमें से राजोरी तहसील कार्यालय में नियुक्त दो सरकारी कर्मचारी हैं। अन्य सभी मामले जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं।
विज्ञापन

उधर रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मोहम्मद नजीर शेख ने रविवार को राजोरी में मिठाई, मनियारी की दुकानें खुली रखने की घोषणा की है। डीएम ने बताया कि हालांकि जिले में वीकेंड लॉकडाउन रहेगा, लेकिन त्योहार को देखते हुए राजोरी में रविवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मनियारी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान लोग खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार या उपभोक्ता बिना मास्क या सामाजिक दूरी के पाया गया, तो मौके पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें