परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के क्वारंटीन केंद्र में रखे गए छह लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आने से परगवाल प्रशासन ने सभी को घर भेज दिया है। अभी क्वारंटीन केंद्र में तीन लोगों को रखा गया है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
इससे पहले पिछले सोमवार को यह सभी लोग गुजरात से वापस अपने घर लौट रहे थे। इनको परगवाल पुलिस ने नाके पर पकड़ा था और अखनूर के अस्पताल में इनका कोरोना टेस्ट किया गया था। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से परगवाल क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि बुधवार को परगवाल क्षेत्र के एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसका जम्मू में इलाज चल रहा है। संवाद