फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः इस टनल से गुजरने पर 20 सेकेंड में खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस, चीन भी कर चुका है ऐसा प्रयोग

Wed, 01 Apr 2020 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जंग के बीच श्रीनगर नगर निगम ने सैनिटाइजिंग टनल का प्रोटोटाइप किया है। मंगलवार को इस टनल का चार घंटे तक सफल परीक्षण किया गया। अब इसे चेस्ट अस्पताल, एसएमएचएस अस्पताल और स्किम्स के प्रवेश व निकास द्वार पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर जुनैद मट्टू ने ट्वीट कर सफल परीक्षण की जानकारी दी। बताया कि टनल में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बायोडिग्रेडेबल है। इंसान के लिए सुरक्षित और झुंझलाहट पैदा करने वाला नहीं है।

उन्होंंने बताया कि अब पहले दो टनल को चेस्ट और एसएमएचएस अस्पताल में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस टनल से 20 सेकेंड तक गुजरने के दौरान सभी प्रकार के वायरस लगभग खत्म हो जाते हैं। ज्ञात हो कि इस प्रकार का प्रयोग चीन ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने थपथपाई पुलिस महकमे की पीठ

लॉकडाउन में पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था का मोर्चा संभालने वाली पुलिस सामाजिक योगदान भी दे रही है। लोगों को जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के कार्य पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस महकमे की पीठ थपथपाई है। कहा कि पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। लोगों को राशन और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में जुटे पुलिस कर्मियों का योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह अपना योगदान जारी रखें।

2001 बैच ने दिए दो लाख
पुलिस महकमे के 2001 बैच के जेकेपीएफ कैडर के अफसरों ने उपराज्यपाल राहत कोष में दो लाख रुपये का योगदान दिया है। इसका एक चेक सौंपा गया है। इसके पहले एसपी स्तर के अफसर अबरार चौधरी 51 हजार रुपये का चेक सौंप चुके हैं।

पुलिस की ओर से कई जिलों में जरूरतमंद लोगों को खाना पकाकर बांटा जा रहा है। पुलिस की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें वह लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें