लॉकडाउन में पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था का मोर्चा संभालने वाली पुलिस सामाजिक योगदान भी दे रही है। लोगों को जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के कार्य पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस महकमे की पीठ थपथपाई है। कहा कि पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। लोगों को राशन और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में जुटे पुलिस कर्मियों का योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह अपना योगदान जारी रखें।
2001 बैच ने दिए दो लाख
पुलिस महकमे के 2001 बैच के जेकेपीएफ कैडर के अफसरों ने उपराज्यपाल राहत कोष में दो लाख रुपये का योगदान दिया है। इसका एक चेक सौंपा गया है। इसके पहले एसपी स्तर के अफसर अबरार चौधरी 51 हजार रुपये का चेक सौंप चुके हैं।
पुलिस की ओर से कई जिलों में जरूरतमंद लोगों को खाना पकाकर बांटा जा रहा है। पुलिस की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें वह लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।