फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी कार्यलयों में 23, 24 और 25 मार्च को छुट्टी घोषित

Sun, 22 Mar 2020 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
rohit kansal - फोटो : ani
विज्ञापन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयों में 23, 24 और 25 मार्च को छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

 
 

इससे पहले प्रदेश में 3.5 लाख सरकारी कर्मचारियों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग देने का एलान किया है। कर्मचारी अपने वेतन का कुछ हिस्सा कोरोना के बचाव में उपयोग आने वाली सामग्री की खरीद में देंगे। दरबार मूव इंप्लाइज फेडरेशन (डीएमईएफ) ने यह फैसला लिया है। कर्मचारियों ने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू का भी समर्थन किया है।

डीएमईएफ के अध्यक्ष औवेस वानी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी इस कठिन समय में सरकार के साथ है। कर्मचारी अपने वेतन का कुछ भाग कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए मास्क, सेनिटाइजर सहित अन्य जरूरी समान की खरीद में लगाएंगे।

विज्ञापन


वानी ने कहा कि कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का सम्मान करते है और लोगों से इसका पालन करने की अपील भी करते हैं। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू में करने के लिए लोगों से किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का असर रविवार सुबह से ही दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर में भी लोग जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन कर रहे हैं। सड़कों पर केवल वही लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी काम हैं। लगभग सभी लोग घरों में बंद रहने को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें