फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, हीरानगर में दागे गोले, एक जानवर की मौत

Sun, 22 Mar 2020 09:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर अपने नापाक इरादों को उजागर कर रहा है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में गोले बरसाए। इस भारी गोलाबारी में एक जानवर की मौत हो गई, साथ ही दो बंकरों को भी नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के देवार सेक्टर में भारी मोर्टार शेलिंग शुरू की। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने गोलाबारी की रेंज भी बढ़ाकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसी के चलते सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित इलाके में एक गोला आकर गिरा। इस घटना के बाद लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि 20 साल बाद ऐसी घटना हुई जब शहर के अंदर पाकिस्तानी गोला आकर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें