जम्मू। जम्मू कश्मीर में प्रतिदिन 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। बीते दस दिन में 1300 से अधिक मामले आए हैं। इनमें एक हजार संक्रमित लोग स्थानीय स्तर से ही हैं, जबकि 300 के करीब यात्री हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। खासतौर पर कश्मीर के कई जिले इससे अधिक प्रभावित हैं।
पिछले 10 दिन के स्थानीय स्तर पर तेजी से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। 12 जून के बाद से लगभग प्रतिदिन 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। 15 जून को 179 मामले रिपोर्ट हुए, इसमें स्थानीय स्तर पर 150 मामले शामिल थे। अब तक श्रीनगर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के 396 मामले सक्रिय हैं। इसी तरह बारामुला में 302, पुलवामा में 239, कुलगाम में 193, शोपियां में 184, बारामुला में 161, कुपवाड़ा में 115, बड़गाम में 176 मामले सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में जिला जम्मू में सबसे अधिक 109 मामले सक्रिय हैं। उधमपुर और रामबन में 91-91, कठुआ में 87, सांबा में 77 मामले सक्रिय हैं।