फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरी स्टाफ का ख्याल, फील्ड ड्यूटी पर तैनात कर्मी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में उतरे सरकारी मुलाजिमों के साथ दोहरा मापदंड कोरोना योद्धाओं को नागवार गुजर रहा है। नागरिक सचिवालय में तैनात अफसरों और कर्मचारियाें को सैनिटाइजर के साथ तीन-तीन मास्क दिए गए हैं, लेकिन फील्ड ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को इस प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। नागरिक सचिवालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करोड़ों रुपये से मास्क और सैनिटाइजर खरीदकर सचिवालय में कर्मचारियों और अधिकारियों को बांटे गए हैं, उन्हें भी तीन मास्क और तीन सैनिटाइजर दिए गए हैं। हालांकि उनका भी मानना हैं कि नागरिक सचिवालय में प्रशासनिक सचिव और ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी ही ज्यादातर हैं, उन्हें सैलरी भी मोटी मिलती है। ऐसे में वे खुद भी मास्क और सैनिटाइजर खरीद सकते हैं, लेकिन जरूरतमंद स्टाफ को यह सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए।
विज्ञापन

फील्ड में तैनात बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारी अखिल शर्मा ने बताया उन्हें और उनके साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को न तो मास्क उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं और न ही सैनिटाइजर। अपनी जेब से खर्च करके वे यूज एंड थ्रो वाले मास्क खरीद रहे हैं। सरकार को दोहरे नहीं इस मामले में एक जैसे मापदंड अपनाने चाहिंए। सांबा जिले में कार्यरत सरकारी कर्मचारी सुरजीत खजूरिया के अनुसार कोरोना योद्धा के तौर पर काम करने के बावजूद सरकार की तरफ से न तो उन्हें मास्क उपलब्ध करवाएं जा रहे और न ही सैनिटाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें