जम्मू। कुंजवानी के पास शुक्रवार देर रात गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक सड़क के बीच पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से हुआ है, जिसकी पहचान अख्तर हुसैन निवासी रामबन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक ने जब ब्रेक लगाई तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। गनीमत रही कि वाहन को आग नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घायल को वाहन से निकाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और सिलिंडरों को अन्य वाहन में भरकर गैस एजेंसी में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जम्मू गैस एजेंसी के लिए ट्रक में सिलिंडर लाए जा रहे थे। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।