फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी आफिस से मिलेगा अब प्रवासी लोगों को राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाहरी राज्य के जरूरतमंद लोगों को अभी भी पूरी तरह से राशन वितरित नहीं किया गया है, जबकि उन्हें निशुल्क राशन देने की योजना बनाई गई थी। बताया जाता है कि सूचियों में स्थानीय लोगों के नाम होने के चलते राशन वितरण को रोका गया था। अब डीसी ऑफिस से ऐसे जरूरतमंद लोगों को राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब राशन वितरित करने की जिम्मेदारी उपायुक्त कार्यालय के पास आ गई है। इसके लिए नगर निगम की ओर से सूचियां डीसी आफिस भेजी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रवासी लोगों को आगामी तीन से चार दिनों के अंदर राशन मिलेगा। इससे पहले राशन खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से बांटा जाना था। बाद में तहसीलदार के माध्यम से राशन वितरित करने का फैसला लिया गया। इसके बाद नगर निगम को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सूचियों में स्थानीय लोगों के नाम होने के चलते राशन वितरित को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

अब नगर निगम राशन वितरित नहीं करेगा। उपायुक्त कार्यालय से ही तमाम कार्रवाई होगी। गरीबों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।
- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें