श्रीनगर। एलजी के सलाहकार बसीर खान ने कहा कि रेड जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में कोरोना के संभावितों का पता लगाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि अनंतनाग के चेकी वानगुंडा गांव में कोई भी बिना स्क्रीनिंग के न रहे। संदिग्धों की तलाश के लिए रेड जोन क्षेत्र को लगातार चिकित्सा निगरानी में रखा जाए और यहां रहने वाले लोगों को मूल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
सलाहकार बसीर खान शुक्रवार को अनंतनाग के जिलाधीश बसीर अहमद धर के साथ जवाहर क्षेत्र के पास स्थापित किए कोरोना स्क्रीनिंग केंद्र का भी दौरा किया। यहां उन्होंने मूल सुविधाओं के साथ अन्य व्यवस्था का जायजा लिया और उन्होंने को निर्देश दिए। वहीं उन्होंने धार्मिक नेताओं से आह्वान किया कि वह लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करवाने में प्रशासन का साथ दें और लोगों से आग्रह है कि प्रशासन की ओर से जारी की गई हिदायतों का पालन करें। तभी कोरोना से जीत हासिल हो सकती है।