जम्मू। लॉकडाउन के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के चलते खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग लोगों को इस माह दो माह का इकट्ठा राशन देगा। राशन डिपो तक पहुंचाया दिया गया है। उपभोक्ता राशन डिपो में जाकर राशन ले सकते हैं।
विभाग की ओर से भी एक साथ राशन लेने के लिए कहा जा रहा है। उपभोक्ताओं को राशन प्रति सदस्य चार किलो आटा और एक किलो चावल दिया जा रहा है। निदेशक जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को राशन मुहैया करवाया जा रहा है। राशन की कोई कमी नहीं है।