फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हालत खराब रहे तो एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आने वाले महीने में भी अगर कोरोना से हालात खराब रहे तो लोगों को एक साथ दो माह का राशन सरकारी डिपो से मुहैया करवाया जाएगा। डिपो तक राशन की खेप पहुंच गई है। हर माह दस तारीख तक राशन के लिए औपचारिकताएं पूरी होती थीं और बीस तारीख तक राशन डिपो में पहुंचता था। इस बार राशन के लिए औचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब इसके वितरण के लिए आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार जरूरत के हिसाब से लोगों को राशन मुहैया करवाया जाएगा। राशन की कोई किल्लत नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में एक साथ दो महने का राशन लोगों को मिलेगा। अगर हालात सामान्य हो गए तो लोगों को एक माह का राशन डिपो से मिलेगा। राशन पहली अप्रैल तक मुहैया करवा दिया जाएगा।
घरों तक पहुंचाया जाएगा राशन
कोरोना संक्रमण फैलने पर लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस सूरत में विभाग लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगा। इसके लिए भी तैयारी जोरों पर चल रही है। राशन उपभोक्ताओं का विवरण चेक किया जा रहा है। कुछ आपूर्ति के हिसाब से राशन दिया जाएगा। विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकारी आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल राज्यपाल प्रशासन की ओर से तैयारी करने के आदेश मिले हैं। इस पर लगभग काम दो से तीन दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
कोट ::::
राशन की कोई किल्लत नहीं है। इस माह भी डिपो से राशन मुहैया करवाया गया है। आगामी माह भी दिया जाएगा। हालात खराब रहे तो भी योजना तैयार है। लोगों के घरों तक राशन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति, नागरिक मामले विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें