फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में स्टाफ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को जीएमसी जम्मू में नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने लॉकडाउन में रास्ते में पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूरदराज से आ रहे नर्सिंग स्टाफ को ठहराने और उनके खाने पीने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के ओपीडी परिसर के बाहर शुक्रवार दोपहर नर्सिंग स्टाफ ने एकत्रित होकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। स्टाफ सदस्यों ने आरोप लगाया कि वे पूरी ईमानदारी से ड्यूटी दे रही हैं, लेकिन लॉकडाउन के बीच रास्ते में उन्हें जगह-जगह रोककर तंग किया जा रहा है। महिलाएं होने के कारण उन्हें अस्पताल तक छोड़ने के लिए परिवार के किसी सदस्य को लाना पड़ता है, लेकिन उन्हें भी तंग किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में ठूस-ठूस कर स्टाफ को लाया जा रहा है, जिससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। कुछ नर्सों ने आरोप लगाया कि गत दिवस उन्हें एएमटी स्कूल में ठहराया गया, लेकिन उनके खाने की व्यवस्था नहीं की गई। इसमें एक गर्भवती नर्स भी थी। जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे एसएमजीएस अस्पताल में लेना जाना पड़ा।
---
प्रदर्शन के बीच अधिकारियों में कहासुनी
जम्मू। नर्सों के प्रदर्शन के बीच प्रशासनिक और अस्पताल के अधिकारियों में कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि प्रशासनिक स्तर के अधिकारी ने अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल के अधिकारियों से जवाब तलब किया तो अधिकारी भी भड़क गए। बाद में बीच बचाव से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

---
नर्सों को सभी सुविधाएं दी जा रहीं : प्रिंसिपल
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। अधिक दूरी से आने वाले नर्सिंग स्टाफ के लिए एएमटी स्कूल में रहने के लिए दस कमरों की व्यवस्था की गई है। विजयपुर तक स्टाफ को लाने के लिए एंबुलेंस जा रही हैं और शुक्रवार से विद्यार्थियों को लाने वाली बसों को भी लगाया गया है। खाने की किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए अस्पताल परिसर में चौबीस घंटे कैंटीन चलाने के साथ गर्ल्स हास्टल में मेस चलाई जा रही हैं। स्टाफ को घबराने की जरूरत नहीं है। स्टाप तक अस्पताल की गाड़ी स्टाफ को लाने के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें