फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से रोजगार काउंसिल के सभी कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस का असर जिला रोजगार और परामर्श केंद्र जम्मू के कार्यक्रम पर भी पड़ा है। केंद्र के मार्च में दो बड़े कार्यक्रम किए जाने थे। इसमें आरएसपुरा और एसपीएमआर कॉलेज में काउंसलिंग कार्यक्रम होने थे। वहीं पंचायत स्तर पर जेकेएसआरएलएम की ओर से स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम भी स्थगित हुए हैं। रोजगार और परामर्श केंद्र नई अधिसूचना जारी कर इन कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी।
विज्ञापन

रोजगार और परामर्श केंद्र की ओर से आरएसपुरा और एसपीएमआर कॉलेज में काउंसलिंग कार्यशाला होनी थी। इसमें सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्टार्टअप योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाना था। कोरोना वायरस के कारण कॉलेज बंद होेने से कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है। अब अप्रैल में काउंसलिंग और स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम होंगे। रोजगार और परामर्श केंद्र की उपनिदेशक मनीषा कौल ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। अप्रैल में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
31 मार्च तक नटरंग के नाटक मंचन टले
जम्मू। कोरोना वायरस को देखते हुए नटरंग स्टूडियो ने 31 मार्च तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित किए हैं। नटरंग की ओर से संडे थियेटर सीरीज के तहत होने वाले नाटक 31 मार्च तक नहीं होंगे। नटरंग के सेक्रेटरी नीरज कांत ने कहा कि विश्व थियेटर दिवस पर नटरंग की ओर से थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था। जो 27 से 31 मार्च तक चलना था, लेकिन शहर में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही थियेटर वर्कशॉप को भी स्थगित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें