फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर भी करोना का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस का असर तमाम सुरक्षा एजेंसियों पर भी दिखा है। पुलिस महकमे ने जम्मू के गुलशन ग्राउंड में 15 मार्च को लगने वाले पुलिस मेले को स्थगित कर दिया है। सीआरपीएफ की ओर से भी उन तमाम गतिविधियों और कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है, जहां पर भीड़ जमा होनी थी। भारतीय सेना ने भी ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहने का निर्णय लिया है, जहां पर भीड़भाड़ हो।
विज्ञापन

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हर एक यूनिट में इस तरह के मामलों को देखने के लिए अलग केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा सेना ने अपने स्कूलों और केंद्रीय संस्थानों को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जवानों के लिए जरूरी हिदायतें जारी की गई हैं। यही नहीं सेना के जवानों की आवश्यक मूवमेंट ही होगी। अनावश्यक मूवमेंट से परहेज किया जाएगा। आर्म्ड पुलिस के आईजी दानेश राणा ने बताया कि पुलिस मेले को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अगले आदेश तक हमने उन तमाम गतिविधियों को स्थगित कर दिया है, जिसमें भीड़ जमा होनी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें