एडवोकेट मोनिका कोहली को हाईकोर्ट ने अपना मददगार नियुक्त करते हुए कहा है कि वह सरकार को नोटिस दें और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। अगली तारीख पर सरकार इसका जवाब दें। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि इस मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी और शिकायत को बतौर जनहित याचिका माना जाएगा।
सरकार को बंदोबस्त करने के निर्देश
हाईकोर्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि कोरोना से बचने के लिए तमाम व्यवस्थाएं करें। इसके लिए आइसोलेट वार्ड बनाएं। लैब तैयार करें। लोगों को इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूक करें। तमाम बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है, ताकि इस बीमारी से तत्काल बचाव को कदम उठाए जाएं।