जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को जिले में छह लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। इसी के साथ जिले में अब कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 21 रह गई है।
करीब दो सप्ताह से कोरोना को मात देकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले घटने पर भी प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। बुधवार को तीन लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे थे, वहीं गुरुवार को छह लोग कोरोना संक्रमण को हराने कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कोविड-19 हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन लोगों के एक बार फिर से कोरोना टेस्ट करवाए गए थे। दोपहर के समय इनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची, जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। वाहन की व्यवस्था कर सबको घर भेज दिया गया। इसी के साथ जिले में अभी तक 285 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। मौजूदा समय में जिले में केवल 21 कोरोना पॉजिटिव मामले बचे हैं।