फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 55 नए मामले मिले, 934 हुई संक्रमितों की संख्या, 28 मरीज हुए डिस्चार्ज

Tue, 12 May 2020 07:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आज यानि की मंगलवार को 55 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 934 हो गई है। मंगलवार को कश्मीर संभाग में 42 नए मामले सामने आए हैं, जबकि जम्मू संभाग में 13 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को 28 मरीज ठीक हो गए, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 844 है, जबकि जम्मू में संक्रमितों का आंकड़ा 90 है। 

कश्मीर में 435 सक्रिय मामले और जम्मू में 34 सक्रिय मामले हैं। यानि जम्मू-कश्मीर में कुल सक्रिय मामले 469 हैं। अब तक कश्मीर में 400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जम्मू संभाग में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 55 है। जम्मू-कश्मीर में अब तक कुल 455 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को कोरोना से श्रीनगर में बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। प्रदेश में अब तक 11 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें