फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही! कोरोना सैंपल लेने गई टीम ने सड़क पर ही फेंक दी स्वैप और सैंपल किट

Wed, 01 Jul 2020 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के उधमपुर रेड जोन शक्तिनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना सैंपल लेने गई टीम ने सैंपल लेने के बाद स्वैप और सैंपल किट सड़क पर ही फेंक दी। मास्क और दस्ताने आधे जलाकर ही छोड़ दिए गए। स्थानीय लोगों ने विभागीय टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।

विज्ञापन


शक्तिनगर में चार दिन पहले एक साथ आठ संक्रमित मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने इसको रेड जोन घोषित कर दिया था। सरकारी स्कूल के बाहर शिविर लगाकर दो दिन से लोगों के कोरोना टेस्ट लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरोना टेस्ट के बाद स्कूल के बाहर ही स्वैप का एक हिस्सा तोड़कर डाल दिया गया। जबकि नियमित तरीके से इनका निस्तारण करना होता है।

 मंगलवार को जब स्थानीयों ने सैंपल किट सड़क पर पड़ी देखी तो भड़क उठे। पूर्व सरपंच बलवीर सिंह ने कहा कि नियमानुसार कोरोना टेस्ट के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सामान का स्वास्थ्य विभाग को नियमित तरीके से निस्तारण करना होता है, लेकिन शक्तिनगर में लापरवाही कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के सैंपल लेने के बाद मास्क व दस्तानों को मौके पर जलाया और अधजला छोड़कर चले गए।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई बार स्वैप बहुत लंबी होती है। इसी कारण सैंपल लेने के बाद स्वैप के हिस्से को तोड़ कर अलग किया जाता है और फिर इसको फेंक दिया जाता है। इससे किसी प्रकार से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं होता। किसी ने माहौल को खराब करने के लिए इसको टेस्ट ट्यूब का नाम देकर हालात को खराब करने का प्रयास किया है। -डॉ. पीयूष सिंगला, डीसी, उधमपुर

शक्तिनगर में स्वास्थ्य विभाग ने किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं की है। कई स्वैप के हिस्से को अलग करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब सैंपल लेती है तो उसी समय एक हिस्से को अलग कर देती है। इस हिस्से में सैंपल का एक अंश भी नहीं होता। इससे किसी को किसी प्रकार का खतरा नहीं होता है। स्वास्थ्य विभाग पूरी सावधानी के साथ सैंपल लेने का काम कर रही है। -डॉ. यासीन, डीएचओ उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें