राहत यह कि जम्मू संभाग से 14 और कश्मीर संभाग से 95 मरीजों समेत प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 109 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। कोरोना से मरने वालों में सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा का 55 वर्षीय ट्रक चालक भी है। उसे 29 जून को जीएमसी, जम्मू में भर्ती किया गया था।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः क्वारंटीन केंद्र से भाग गए पांच सौ लोग, फिर भागने वालों ने ही लगाए आरोप
कोरोना संक्रमण से उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को परिवार वाले परमंडल ले गए। जिला जम्मू में 21 संक्रमित मामलों में 15 यात्री हैं, जबकि 6 अन्य श्रेणी के हैं। पांच संपर्क वाले मरीज हैं।
श्रीनगर में सबसे ज्यादा 67 नए मरीज मिले
शनिवार को श्रीनगर में सबसे ज्यादा 67 मरीज मिले। शोपियां, गांदरबल व किश्तवाड़ में सबसे कम मात्र एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया। बारामुला में 37, कुलगाम में 23, सांबा- पुंछ और अनंतनाग में 6-6, कुपवाड़ा में 37, पुलवामा में 5, रियासी और बडगाम में 4-4, उधमपुर में 3, कठुआ में 20 और राजोरी में 29 नए संक्रमित मामले मिले हैं।